Thursday, October 22nd, 2026

मौसम विभाग का इन जिलों में जारी हुआ आॅरेंज अलर्ट

रायपुर
देश में मौसम जहां अटखेलियां खेल रहा है उसका असर छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती शहरों में होने लगा है राजधानी भी इससे अछूति नहीं है मौसम विभाग ने राज्य के कुछ श्हरों के लिये आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि 20 मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश व बिजली गिरने और ओलावृष्टि हो सकती है।

राज्य के बलरामपुर, सरगुजा, सूरजपुर, जशपुर, बिलासपुर, पेंड्रा रोड ,कोरबा, मुंगेली, कवर्धा और बेमेतरा जिलों में आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है। एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इस स्थिति के लिए तैयार रहने व सतर्कता बरतने कहा गया है। साथ ही मौसम विभाग ने आगामी 5 दिनों के लिए जिलेवार वर्षा का पूवार्नुमान जारी किया है।

चंद्रा ने बताया है कि राज्य के कुछ हिस्सों में गुरूवार की मध्य रात्रि में मध्य और उत्तर भाग में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पड?े की संभावना है। आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। इसी प्रकार से 19 मार्च को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। साथ ही गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज हवा चलने की संभावना है। ओलावृष्टि मुख्य रूप से मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में ही होने की संभावना है।

 

#मौसम विभाग

Source : Agency

पाठको की राय